Advertisement

संविधान प्रहरियों के साथ मनाया संविधान दिवस

संविधान प्रहरियों के साथ मनाया संविधान दिवस

पलवल-27 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने महिला थाना में पुलिसकर्मियों के साथ संविधान दिवस मनाया ।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और लोगों ने भारत की एकता और अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर उपपुलिस अधीक्षक नरेन्द्र खटाना ने बताया 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के लिए इतिहास का सबसे बड़ा दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ था। भारत का संविधान अपनाया गया था। अंग्रेजों के संविधान को खत्म करके भारत का संविधान लागू किया गया था। इसीलिए 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।संविधान में गरीब अमीर सब समान है।

कार्यक्रम में क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सह संयोजक अल्पना मित्तल ने कहा कि देश के आजादी के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया था। जिसमें गरीब पिछले शोषण एवं वंचित लोगों को समाज में समान अधिकार प्राप्त हो सके।

बाबा साहब ने सभी वर्गों को एक समाज में रहने का अधिकार दिया है। संविधान में सभी को सामान अधिकार मिले हैं। संविधान के द्वारा सभी को न्याय मिलता है। संविधान लोकतंत्र की ताकत है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संस्था की तरफ से गर्म पेय पावडर भी वितरीत किया गया।
अन्त में महिला थानाध्यक्ष‌ सुशीला देवी ने संस्था धन्यवाद करते हुए कहा किभारतीय संविधान की विशेषता है कि देश के सभी नागरिकों को बराबर के अधिकार मिले हैं, संविधान के अनुसार कोई भी नागरिक छोटा या बड़ा नहीं है।
इस दौरान ए एस आई अनिता, जगवती, पुष्पा के अलावा पुलिसकर्मी धीर सिंह, अनिता, सुमन, ममता, सोमवती आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!