Advertisement

हर कार्यदिवस लगाए जा रहे समाधान शिविर का आमजन उठाएं लाभ : एडीसी अखिल पिलानी

हर कार्यदिवस लगाए जा रहे समाधान शिविर का आमजन उठाएं लाभ : एडीसी अखिल पिलानी

पलवल-27 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठï के मार्गदर्शन में सुबह 10 से 12 बजे तक पलवल, होडल व हथीन लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का आमजन को लाभ उठाना चाहिए। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में बुधवार को लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकातयें सुनने के दौरान कही। उन्होंने बताया कि इन समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 शिकायतें आई, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। इसके अलावा जो शिकायतें लंबित रही हैं, उनका भी जल्द समाधान करवा दिया जाएगा।
एडीसी अखिल पिलानी ने बताया कि समाधान शिविरों में मौके पर ही आमजन की शिकायतों का समाधान करवाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। अधिकतर शिकायतों का तुरंत प्रभाव से समाधान करवा दिया जाता है, जो शिकायतें लंबित रहती है उनके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए जाते हैं। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वïान किया वे इन शिविरों का लाभ उठाएं। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह सहित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सहित प्रार्थी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!