सत्यार्थ न्यूज/मनीष माली
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा
नारी शक्ति वंदन पैदल यात्रा कल निकाली जाएगी
सुसनेर। भाजपा राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी कविता पाटीदार, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, नारी शक्ति वंदन प्रदेश संयोजक लता वानखेड़े, भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर के निर्देश पर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम अभियान अंतर्गत कल मंगलवार 5 मार्च को पैदल यात्रा भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी। उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष पिंकी सिसोदिया, नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सिसोदिया कार्यक्रम जिला प्रभारी ओम मालवीय, विधानसभा प्रभारी साक्षी सकलेचा रहेंगे। उक्त पैदल यात्रा कल मंगलवार 5 मार्च को दोपहर 12 बजे स्थानीय डाक बंगला चौराहे से पुराना बस स्टैंड तक निकाली जाएगी। उक्त कार्यक्रम में सुसनेर विधानसभा के समस्त कार्यकर्ता, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, समस्त मोर्चो प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता, महिला मोर्चा जिला एवं मंडल की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने, जन प्रतिनिधि, समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, समस्त जनपद सदस्य एवं पार्षदगण कार्यक्रम में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया एवं भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार ने किया।


















Leave a Reply