Advertisement

मुरादाबाद संभल हाईवे पर ललबारा संपर्क मार्ग पर छपरे में जा घुसा ट्रक

मुरादाबाद संभल हाईवे पर ललबारा संपर्क मार्ग पर छपरे में जा घुसा ट्रक

ट्रक व्यापारी नसीम ने तीन लोगों पर ट्रक चढ़ा कर जान से मारने का लगाया आरोप

रिपोर्टर राहुल कुमार,25/11/2024,मैनाठेर ,जिला मुरादाबाद।

 

मैनाठेर: सोमवार की सुबह मुरादाबाद संभल हाईवे स्थित ललबाड़ा संपर्क मार्ग पर ट्रक व्यापारी नसीम अपने अन्य साथियों के साथ अपने ऑफिस के सामने खाली प्लाट में बैठा हुआ था तभी तीन लोग ट्रक में सवार होकर और एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और ट्रक से छपरा में टक्कर मार दी जिससे छपरा टूटकर चकनाचूर हो गया। वहां पर खड़ी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में घायल हुए नसीम का आरोप है कि उसके पार्टनर का इन लोगों से पहले से ही कोई विवाद चल रहा था। जबकि नसीम का पार्टनर मौके पर मौजूद नहीं था और ट्रक में सवार युवकों ने जान से मारने की नीयत से छपरा में टक्कर मार दी जिससे घबरा कर नसीम ने छपरे से बाहर निकल कर किसी तरह अपनी जान बचाई। जब नसीम ने इसका विरोध किया तब तीनों लोगों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें नसीम बुरी तरह घायल हो गया।घायल नसीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल नसीम ने आरोपी दाऊद, सऊद पुत्रगण बाबू और बिन्यामिन पुत्रगण हाजी भोलू के खिलाफ लिखित शिकायत देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है।थाना प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने बताया कि घायल नसीम की ओर से शिकायत पत्र दिया गया है जिसके आधार पर जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!