Advertisement

गृह राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

लोकेशन जिला डीग राजस्थान से अमरदीप सेन की रिपोर्ट 9413590 430

गृह राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

डीग, 23 नवंबर। गृह, गौपालन पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। श्री बेढ़म ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से रामा श्यामा की और उनके स्वास्थ्य के बारे पूछा। उन्होंने राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मध्य गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग की सहभागिता और कार्य योजना के संदर्भ में संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री योगी ने राजस्थान में राज्य सरकार द्वारा गौपालन की दिशा में एक वर्ष में किए गए अभूतपूर्व निर्णयों की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताया। साथ ही उन्होंने योगी जी को नगर विधानसभा में बनाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट एवं विकास कार्यों की कार्ययोजना के संदर्भ में भी विस्तृत जानकारी दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!