Advertisement

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को लेकर अपने पलवल कार्यालय पर मिठाई बांधकर खुशी का किया इजहार

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने महाराष्ट्र में भाजपा की जीत को लेकर अपने पलवल कार्यालय पर मिठाई बांधकर खुशी का किया इजहार

पलवल-23 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल मार्गदर्शन में भाजपा ने महाराष्ट्र में शानदार जीत की गई है, लोगों ने मोदी सरकार की नीति और नियत पर भरोसा जताया है, उन्होंने कहा कि झारखंड में भी भाजपा बहुमत की ओर है, गौरव गौतम ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा सरकार पर विश्वास जाते हैं मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा. गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन हो गई है, कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी सबके सामने है, जिने लोगों ने कांग्रे पार्टी को वोट दिया है, वह लोग भी अब पछता रहे हैं वह लोग भी अब भाजपा के साथ खड़े हुए हैं, भाजपा पार्टी ही देश और प्रदेश का विकास करेगी.महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और वायानाड के उपचुनाव में भाजपा की मजबूत बढ़त को लेकर देशभर के साथ-साथ पलवल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल दिखाई दिया खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम के निवास स्थान पर भाजपा समर्थकों का ताता लगा दिखाई दिया। एक और जहां समर्थक मिठाइयां बांटते हुए भाजपा की जीत से फूले नहीं समा रहे थे वहीं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी इस जीत को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश में कांग्रेस खात्मे की ओर है देश की जनता अब सच्चाई जान चुकी है की कांग्रेस किस तरह से दीमक की तरह देश को खत्म करने की नीतियों पर है जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनिया में ऊंचाई के पटल पर ला चुके हैं दुनिया में भारत का डंका बजता दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा इन चुनावो में भी क्षेत्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को पसंद करते हुए भाजपा को ही चुना है उन्होंने कहा आने वाले समय में कांग्रेस के नाम लेवा गायब हो जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!