Advertisement

सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने किया जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने किया जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण

लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बख्सा नहीं जाएगा :सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान

दिनांक- 23 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने सिविल अस्पताल पलवल का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण दोपहर 2:20 बजे पर किया गया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी व तीन चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा इनकी 23 नवंबर की तनख्वाह भी रोक दी गई है। इसकी रिपोर्ट जिला उपायुक्त महोदय तथा महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं पंचकूला को भेजी जाएंगी। भविष्य में भी सभी पीएचसी, सीएचसी व अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को बख्सा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!