Advertisement

गिरिडीह-झामुमो के 51वें स्थापना दिवस मनाने गिरिडीह रवाना हुए डुमरी से झामुमो कार्यकर्ता

रिपोर्टर:-अजय कुमार रजक
जिला:-गिरिडीह
अनुमंडल:-डुमरी

झामुमो के 51वें स्थापना दिवस मनाने गिरिडीह रवाना हुए डुमरी से झामुमो कार्यकर्ता

डुमरी:झामुमो के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर
गिरिडीह में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डुमरी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से सैकड़ों वाहनों पर सवार होकर हजारों कार्यकर्ता व
समर्थक गिरिडीह रवाना हुए।वहीं कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह जा रही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का झामुमो कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया जबकि इस दौरान सूबे के मंत्री बेबी देवी एवं कल्पना सोरेन ने बेरमो मोड़ स्थित
झारखंड पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण किया।इसके पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से झामुमो कार्यकर्ता एवं समर्थक अनुमण्डल
कार्यालय परिसर पहुंचे जहां से पूरे तामझाम के साथ
गिरिडीह रवाना हुए।इस दौरान मंत्री पुत्र अखिलेश महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू बीस सुत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो प्रमुख उषा देवी,राजकुमार पाण्डेय,बरकत अली,कैलाश चौधरी,डेगनारायण महतो
उपप्रमुख उपेन्द्र महतो,नूरउद्दीन अंसारी,सुबोध यादव,पंकज महतो,मिथलेश महतो,उमाशंकर राय,विश्वनाथ महतो,सोनू सोहेल
सहोदरी देवी आदि उपस्थित थे।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जेल का ताला टूटेगा,हेमंत सोरेन छूटेगा,झामुमो जिन्दाबाद आदि सरीखे नारे लगा
रहे थे।वहीं मंत्री बेबी देवी का डुमरी किसान भवन में
झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!