Advertisement

“राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में दर्ज मानहानि केस में एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई आज”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में दर्ज मानहानि केस में एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई आज”।

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में शनिवार को एमपी /एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होना है। इससे पहले कोर्ट ने 31 अक्टूबर की तिथि सुनवाई के लिए नियत की थी। लेकिन दीपावली का अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी और 5 नवंबर की तारीख दी गई।
“2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा”।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 2018 में एमपी/ एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। कर्नाटक चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान अभद्र टिप्पणी की थी। इससे सामान्य जनमानस और मैं आहत हूं।

“फरवरी 2024 में किया था सरेंडर”।
कोर्ट में 5 साल लंबी प्रक्रिया चली। राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए तो दिसंबर 2023 में तत्कालीन जज ने वारंटी जारी करते हुए उन्हें तत्काल तलब किया था। तब फरवरी 2024 में राहुल गांधी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। विशेष मजिस्ट्रेट ने 25-25 हजार के दो मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी थी।

” 26 जुलाई को अंतिम बार दर्ज हुआ था बयान”।
इसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया। दर्जन भर तारीख पड़ने के बाद बीते 26 जुलाई को राहुल गांधी कोर्ट में पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया।
“12 और 23 अगस्त को टल चुकी तारीखें।”

बयान में राहुल गांधी ने स्वयं को निर्दोष बताया। कहां था मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश हो रही है। इसके बाद कोर्ट में वादी को साक्ष्य प्रस्तुत करने के आदेश हुए। 12 अगस्त को सुनवाई की तिथि थी। जहां विशेष कोर्ट के जज अवकाश पर रहे। और सुनवाई टल गई। इसके बाद 23 अगस्त को मामले में सुनवाई इस कारण टली कि वादी मुकदमा भाजपा नेता विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनका वादी अस्वस्थ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!