Advertisement

कृभको द्वारा किया गया गांव आमरू में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

कृभको द्वारा किया गया गांव आमरू में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पलवल-22 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

कृभको द्वारा गांव आमरू में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल एवं रस्सा कसी प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
कृभको के सीनियर एरिया मैनेजर राज किशोर ने बताया कि कृभको द्वारा गांव आमरू को गोद लिया गया है। कृभको द्वारा ग्रामीणों के लिए खेल कूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया है। कृभको द्वारा किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक से खेती करने के बारे में जानकारी दी गई है। किसान फसलों के उत्पादन एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृभको के उत्पादों के बारे में भी जागरूक किया गया है। किसान डीएपी,यूरिया,जैविक खाद,कम्पोस्ट,शिवारिका तथा तरल जैविक खाद के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक खादों का कम से कम प्रयोग करें और अपनी जमीन को उपजाऊ बना सके। जैविक खादों के प्रयोग करने से फसलों का उत्पादन बढ़ेगा वहीं फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। किसानों को कम कम लागत में अधिक लाभ मिलेगा और लोगों को गुणवत्ता युक्त अनाज खाने को मिलेगा और लोगों को बीमारियों से निजात मिलेगी। कृभको द्वारा किसान सभा,प्रदर्शनी लगाकर,सेमिनार,विचार गोष्ठी के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। कृभको सहकारिता के क्षेत्र को बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कृभको द्वारा गांव आमरू में पशु स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया।
ग्रामीण बिशन सिंह ने बताया कि कृभको द्वारा गांव में खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसके साथ ही किसानों को जैविक खादों द्वारा होने वाले फायदे एवं रासायनिक खादों से भूमि के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!