Advertisement

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान के आदेश और आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाम सिंह वर्मा जी के निर्देश पर

रिपोर्टर धनंजय सिंह जनई

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश सिंह चौहान के आदेश और आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री हरिनाम सिंह वर्मा जी के निर्देश पर

जिला अध्यक्ष चुन्नू सिंह और जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मांग किया है कि गन्ना पेराई सत्र 2024–25 हेतु गन्ना मूल्य में वृद्धि कर 450 रू कुंटल राज्य परामर्शी मूल्य अ विलंब तय करें वर्तमान समय गाना उद्योग के लिए। स्वर्णिम दौर है लेकिन इस समय गन्ना किसान इससे अछूता है। गन्ने से बनने वाले उत्पादों से शुगर मिलों की आय का आकलन करना भी मुश्किल है। गन्ने का भाव वर्तमान में चीनी मूल्य के आधार पर नहीं बल्कि सह उत्पादों के आधार पर किया जाना चाहिए। अब गन्ने से एथनॉल, चीनी, शराब, गैस, बिजली आदि का उत्पादन किया जा रहा है। भारत में पिछले वर्ष सबसे अधिक रिकवरी करने वाला प्रदेश उत्तर प्रदेश है। खेती की लागत हर वर्ष महंगाई सूचकांक से भी अधिक बढ़ रही है। उत्पादन लागत अधिक होने के कारण किसानों को आए दिन घाटा हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना पेराई सत्र 2024–25 के गन्ना मूल्य का निर्धारण अभी तक नहीं किया गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गन्ने से बनने वाले सभी उत्पादों के मूल में वृद्धि हुई है।
उपरोक्त तर्क के आधार पर उत्तर प्रदेश गन्ना किसान गन्ने का मूल 450रु कुंटल किए जाने की मांग कर रहा है।
गन्ना मूल्य में वृद्धि, धान केंद्रों में हो रही लापरवाही वा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने के संबंध में, किसानों को डीएपी खाद न मिलने के संबंध में, गेहूं का बीज न उपलब्ध होने के संबंध में, रायबरेली से अयोध्या राजमार्ग के बीच में तिलोई राजा मऊ पुल का मनमानी ढंग से कर कार्य और घटिया किस्म का उपयोग मटेरियल के जांच कराए जाने के संबंध में, और भी अन्य लोकल समस्याओं को लेकर के भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी अमेठी के माध्यम से दिया जा रहा है।
इस मौके पर मंडल ,जिला, तहसील और ब्लॉक के सभी पद अधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। जिला उपाध्यक्ष विल्सन बाबा,केंद्रीय लोक शिकायत एवं जांच संस्थान जिला अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, तहसील अध्यक्ष अमेठी बैजनाथ मौर्य, श्याम बहादुर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष तिलोई, राजू सिंह ब्लॉक प्रभारी तिलोई, लल्लू बाबा तहसील अध्यक्ष तिलोई, अतीक तहसील उपाध्यक्ष तिलोई,अनुराग सिंह तहसील प्रवक्ता तिलोई और भी तमाम अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!