Advertisement

धौलपुर मजदूरी करके वापस लौट रही महिला सड़क हादसे का शिकार,घर में मचा कोहराम l

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर सचिन तिवारी जनपद – धौलपुर

मजदूरी करके वापस लौट रही महिला सड़क हादसे का शिकार,घर में मचा कोहराम l

 

धौलपुर । राजस्थान के धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में मजदूरी करके वापस घर लोट रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला की शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया. महिला की शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी.जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया.

महिला की शव को मोर्चरी में रखवाया
महिला के शव को लेकर अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान श्रीमती पत्नी प्रेम सिंह निवासी शमशाबाद के तौर पर हुई है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक महिला शादी समारोह में पूडी बेलने के लिए शमशाबाद से धौलपुर आई थी.
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
जहां से काम खत्म करने के बाद महिला वापस घर की ओर जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान सदर थाने के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सदर थाना पुलिस को दे दी.महिला का पोस्टमार्टम कराया
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस महिला को लेकर अस्पताल पहुंची. जहां इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया पुलिस के मुताबिक परिजनों को हादसे की सूचना दी गई जिनके आने के बाद महिला का पोस्टमार्टम कराया.

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!