Advertisement

दतिया।कलेक्टर ने पांच फीट की लौकी, 10 इंच की गेहूॅ बाल, 3 फीट बाजरा की बाल किया अवलोकन

http://satyarath.com/

सुधान्शू गोस्वामी

दतिया

दतिया।कलेक्टर ने पांच फीट की लौकी, 10 इंच की गेहूॅ बाल, 3 फीट बाजरा की बाल किया अवलोकन

आत्मा गवर्निग बोर्ड की बैठक विगत नवीन कलेक्ट्रेट के सभागार में कलेक्टर श्री संदीप माकिन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
बैठक में आत्मा योजनान्तर्गत घटकवार वित्तीय वर्ष 2023-24 में की गयी लक्ष्यपूर्ति पर चर्चा की गयी, एवं गतवर्ष के आडिट उपयोगिता की समीक्षा की गयी। साथ ही नवाचार अन्तर्गत प्रस्तावित गतिविधियों तथा प्राकृतिक खेती हेतु आॅनलाईन र्पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों गौ-पालन आधारित प्राकृतिक खेती करने के लिए चयनित कृषकों की सूची का सत्यापन पशुपालन विभाग से कराने हेतु सम्पूर्ण गतिविधियों पर चर्चा एवं अनुमोदन दिया गया,बैठक में सदस्य सचिव परियोजना संचालक आत्मा दतिया द्वारा विस्तृत रूप से प्रस्तुतीकरण किया गया।
कलेक्टर श्री माकिन ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती किसानों के लिए लाभदायक रहेगी इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी बल्कि व्यापार के क्षेत्र में भी नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधे कई बीमारियों में उपयोग किये जाने के कारण इनका बाजार मांग अधिक होने के साथ-साथ अत्यधिक मूल्य वाले प्रजातियां है। उन्होंने सभी कृषकों से अनुरोध किया कि वे औषधीय पौधों की खेती को अपनाएं और अन्य कृषि भाइयों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि औषधीय खेती के बारे में कृषकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए।
बैठक के दौरान ग्राम बसीठ इंदरगढ़ के निवासी किसान श्री कोमल सिंह ठाकुर ने कलेक्टर श्री माकिन को 5 फीट की लोंकी, 10 इंच की गैंहूं की बाली, 3 फीट की बाजरा की बाली के नमूने दिखाये गयें।
बैठक में आत्मा गवर्निग बोर्ड के अशासकीय सदस्य श्री शिवकान्त दांगी, श्री यशवन्त सुरवैया, श्री मनीराम शर्मा, प्रगतिशील कृषक श्री छत्रपाल पटैरिया, श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री फूल सिंह जाटव तथा आत्मा के सहयोगी विभागों से डाॅ रूपेश जैन, केवीके दतिया, संचालक मत्सय विभाग श्री राजेश पाठक सहायक डाॅ अविनाश गुप्ता सहित आत्मा परियोजना के बी.टी.एम. एवं ए.टी.एम. उपस्थित थे।

https://satyarath.com/

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!