Advertisement

भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखने की अपील।

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम ✍️✍️                                              भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने क्षेत्रवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखने की अपील।

भानुप्रतापपुर :-भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने सभी प्रदेश व क्षेत्रवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विधायक मंडावी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी मेरे प्रदेश,क्षेत्रवासियों व देशवासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों। साथ ही उन्होंने प्रकाश पर्व को ईको फ्रेंडली तरीके से मनाये जाने व पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखने की अपील की।
विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने इस दीपावली पर सभी से मिट्टी के दीपको का उपयोग करने और ध्वनि-वायु, प्रदूषण से बचने के लिए परंपरागत कम धुए वाले ग्रीन पटाखों का उपयोग कर एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की है…उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!