Advertisement

जवाहर नगर मे अवैध गतिविधियो को लेकर हंगामे के बाद पूर्व मेयर ने कमिश्नर को लिखा,

जवाहर नगर मे अवैध गतिविधियो को लेकर हंगामे के बाद पूर्व मेयर ने कमिश्नर को लिखा,

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

शहर मे सैकड़ो पीजी, रजिस्टर्ड एक भी नही। हिसार ,शहर मे सैकड़ो पीजी अवैध तरीके से चल रहे है।नगर निगम कार्यालय मे एक भी पीजी रजिस्टर्ड नही है।मगर नगर निगम इन अवैध पीजी को लेकर सरूती नही बरत रहा है।जवाहर नगर मे पीजी चल रहे अनैतिक कार्यो को लेकर लोगो के हंगामे के मामले के बाद पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने निगम कमिश्नर को लिखा है कि उनके कार्यालय के दौरान सदन ने पीजी को लाइसेंस दिए जाने के बारे मे नियम पास किए थे।इस मामले पर निगम को एक्शन लेना चाहिए।

 

अगर पीजी अवैध है तो उसे सील कर देना चाहिए। इस खत के साथ निवर्तमान मेयर ने 19 जून 2019 को हाऊस की मीटिंग मे पास किए प्रस्ताव की कापी व नियम भी भेजे है।हालाकि पिछले सात से आठ सालो मे नगर निगम ने ऐसा कोई सर्वे नही किया है। जिससे यह पता चल सके कि शहर मे पीजी कितने है।करीब 2014 के रिकार्ड के अनुसार शहर मे करीब 300 पीजी थे।दरअसल जवाहर नगर मे वीरवार को एक पीजी के बाहर मोहल्ले वालो ने हंगामा कर दिया।मौहल्ले की महिलाओ का आरोप हे कि पीजी मे अवैध गतीविधिया चलती है।मौके पर डायल 112 को बुलाया गया था।लोगो ने यहा से पीजी खाली करने को लेकर कहा मगर पुलिस ने कहा कि यह अधिकार उन्हे नही है।उन्होंने कहा कि यह काम नगर निगम का है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!