Advertisement

शिमला-हिमाचल प्रदेश के सियासी संग्राम के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी का क्या कहना है,आइए जानते हैं …..!

S.K Sharma
(Shimla), Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के सियासी संग्राम के चलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी का क्या कहना है,आइए जानते हैं …..!

(शिमला), हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद शुरू हुए सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकते है कि उनके अंदर डर का माहौल है कि कहीं सरकार न चली जाए। विधायक उनका साथ छोड़ रहे हैं। कांग्रेस अपने आंतरिक कलह के कारण परेशान है।
हिमाचल प्रदेश राज्य में बड़े राजनीतिक उथल-पुथल के बीच नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश राजनीति की स्थिति को लेकर स्पष्ट करते हुए कहा कि जो कुछ भी यहां हो रहा है, वो एकमात्र कांग्रेस की जिम्मेदारी है। प्रदेश में राजनैतिक माहौल ऐसा है कि कांग्रेस आलाकमान कुछ भी कहे, चीजें अभी ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार बचाने के लिए अनैतिक कामों का उदाहरण देते हुए सीएम सुख्खू पर निशाना साधा है।
06 अयोग्य कांग्रेस विधायकों को वापस बुलाने के लिए जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे बड़ा कोई मजाक नहीं हो सकता। शायद सीएम स्पष्ट रूप से समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या कहा जा रहा है। अब ऐसी डर की स्थिति है कि कहीं सरकार चली जाएगी, विधायक उनका साथ छोड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक हालात ऐसे हैं कि कांग्रेस आलाकमान कुछ भी कहे, चीजें अभी तक ठीक नहीं हुई हैं और ऐसा होने की कोई संभावना नहीं है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!