Advertisement

श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

कोटपूतली, 29 सितम्बर 2024

स्थानीय अग्रसेन भवन में महिला मंडल द्वारा श्री अग्रसेन जयंती कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार को श्री अग्रसेन महाराज के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित कर व आरती करके की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इनमें आज की ज्वलन्त समस्या पर कविता पाठ, महापुरुषों, नेता व खिलाडिय़ों पर भाषण प्रतियोगिता, महापुरुषों व देवी देवताओं के चित्र बनाना व नॉन फायर कुकिंग (बिना चूल्हा जलाये) व्यंजन बनाना आदि प्रतियोगितायें आयोजित हुई। जिसमें समाज के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढकऱ भाग लिया। निर्णायक मंडल से सुशीला पाठक, संतोष भार्गव, कृष्णा मीणा, बीना सोनी, सम्पत कंवर, राज सोनी, अनु तंवर, सोनम सैनी, शीतल बंसल, प्रीति द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले बालक- बालिकाओं का परिणाम घोषित किया गया। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्षा लाजवंती देवी, महामंत्री जया बिरमीवाल, रेणु अग्रवाल, इन्दू अग्रवाल, बीना गोयल, मीना चौधरी, अंजली सवाईका, चन्दा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, अनीता गोयल, मोना गोयल, प्रतीक्षा, शालिनी दीवान, अल्का अग्रवाल, शीतल गोयल, रेणू जिंदल, हीना मोरीजावाला, आकांक्षा बंसल समेत अनेक महिलायें व बालक-बालिकायें मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!