इंद्रपाल सिंह
,कोटपुतली जयपुर)-राजस्थान
नगरीय कर युक्त सम्पत्तियों का सर्वे कर की नगरीय विकास कर की गणना
डोर टु डोर जाकर नगरीय विकास कर नोटिस का किया जा रहा वितरण
कोटपूतली,
स्थानीय नगर परिषद द्वारा अधिकृत फर्म वाईसीएसपीएल द्वारा पिछले एक वर्ष में सभी नगरीय कर युक्त सम्पत्तियों का सर्वे कर नगरीय विकास कर की गणना की गई है। सभी को नगरीय विकास कर का वितरण सर्वे के समय दिए गये मोबाईल नम्बर पर कर दिया गया है व डोर टु डोर जाकर भी नगरीय विकास कर नोटिस का वितरण किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा सभी सम्पत्तियों को टैक्स नोटिस देकर एक सुनहरा अवसर दिया गया है, कि वे अपने टैक्स नोटिस में कर की गणना, प्रोपर्टी का नाम, मालिक का नाम, एरिया की गणना, डीएलसी रेट इत्यादि को ध्यानपूर्वक देखकर जांच कर लेवें। अगर इसमें किसी भी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता हो तो नगर परिषद कार्यालय की नगरीय विकास कर शाखा में सम्पर्क कर अपनी आपत्ति का निस्तारण करवा सकते है। अभी तक जितनी भी आपत्तियों का आवेदन प्राप्त हुआ है। उन सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। अपने नगरीय विकास कर का निर्धारण जांच लेवें और 30 सितम्बर से पहले नगर परिषद कार्यालय में सम्पर्क करे और वित्तीय वर्ष में 05 प्रतिशत छुट का लाभ उठायें। नगर परिषद में नगरीय विकास कर की नवीन एवं सरल प्रक्रिया का लाभ उठाकर 30 सितम्बर तक अपना यूडी टैक्स जमा करवायें और वित्तीय वर्ष में 05 प्रतिशत छुट का लाभ उठायें। अन्यथा टैक्स जमा नहीं करवाये जाने पर नगरपालिका अधिनियम की धारा 131 के अंतर्गत कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

















Leave a Reply