Advertisement

 महिला थाना मंदसौर पुलिस टीम द्वारा महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एंव जन-जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जनपद- मंदसौर

 

 महिला थाना मंदसौर पुलिस टीम द्वारा महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एंव जन-जागरुकता हेतु कार्यक्रम आयोजित

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला एंव बच्चो की सुरक्षा, उनके विरुद्ध घटित अपराधो एंव जन-जागरुकता हेतु विशेष अभियान ” एहसास ” के तहत जिला मंदसौर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक आनंद एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौतम सोलंकी के आदेशानुसार तथा महिला सेल उप पुलिस अधीक्षक मंदसौर सुश्री किरण चौहान के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी महिला थाना मंदसौर निरीक्षक आर.सी. दांगी व उनकी टीम द्वारा आज नगर मंदसौर के प्रतिष्ठित दशपुर विद्यालय मंदसौर में उक्त जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संक्षिप्त विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर द्वारा संपुर्ण जिले में महिला एंव बच्चो की सुरक्षा एंव उनके विरुद्ध घटित अपराधो और रोकथाम हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश सभी थाना प्रभारियो को दिये गये। आज दिनांक 24.09.2024 को महिला थाना प्रभारी मंदसौर निरी.आर.सी. दांगी द्वारा दशपुर विद्यालय मंदसौर पहुँच कर माध्यमिक व हाई स्कुल, हाई सेकेण्डरी के बालक-बालिकाओं को गुड टच / बेड टच व असुरक्षित स्पर्श, बाल शोषण, हृमन ट्रैफिकिंग, छेडखानी, पीछा करना, अश्लील फब्तिया एंव इसी प्रकृति के महिला एंव बच्चो पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरुक कर कानुनी प्रावधानो से अवगत कराया गया इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म सेफ्टी एंव सिक्युरिटी व बाल योन शोषण प्रदर्शित की गई। थाना प्रभारी दांगी द्वारा शासन से जारी टोल फ्री नम्बर- 1098, 1090, 100, 108 के बारे मे जानकारी दी गई और बच्चो को निडर होकर अपनी बात बताने के लिये प्रोत्साहित किया गया और अनजान व्यक्ति से गिफ्ट नही स्वीकारने और अकेले सुनसान स्थानो पर जाने से बचने पर जोर दिया। साथ ही महिला बच्चो के लिये नवीन कानुनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सुरक्षा संहिता, पास्को एक्ट, किशोर न्याय अधीनियम के प्रावधानो की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला थाना स्टाफ एंव विद्यालयीन स्टाफ प्रिंसीपल श्री प्रिन्स वी थामस, शिक्षक निलेश ऐरन, शिक्षक आशीष सेठिया, शिक्षिका त्रिशानी सोलंकी, शिक्षिका रेणुका शुक्ला, शिक्षिका हाकिम शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। प्रिंसीपल द्वारा आभार व्यक्त करते हुए बच्चो को दी गयी सारगर्भित जानकारी की प्रशंसा करते हुए बच्चो को जीवन में अपनाने और कठिन समय पर याद रखने की सलाह दी गयी।

सराहनीय भूमिका – महिला पुलिस थाना प्रभारी, मप्रआर 255 अन्नपुर्णा सोलंकी, म. प्रआर 262 अनीता जाट, मआर 342 मनिषा सैनी, सउनि महेश मिश्रा की रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!