Advertisement

निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का अश्लील विडिओ बनानेवाला गिरफ्तार

निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का अश्लील विडिओ बनानेवाला गिरफ्तार

रिपोर्टः सन्तोष शर्मा

बलिया: पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के लिए चलाये जा रहे अभियान सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विकासचन्द पाण्डेय मय हमराह पुलिस फोर्स व सर्विलांस सेल की मदद से धारा 67 आईटी एक्ट व धारा 338/336 (3)/340 (2) बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त आशीष राय पुत्र अवधेश राय (निवासी जजौली थाना सिकन्दपुर बलिया) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से वह मोबाइल भी बरामद हुई है, जिससे अश्लील वीडियो पीड़िता के वाट्सअप पर भेजा गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका के पति ने पुलिस को तहरीर दी थी। उसने बताया था कि विद्यालय के हास्टल में रहने वाली मेरी पत्नी नहाने के बाद कपड़ा बदल रही थी। इसी बीच किसी ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही पुलिस ने सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जजौली निवासी आशीष राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उस मोबाइल को भी बरामद कर लिया, जिससे अश्लील वीडियो शिक्षिका के व्हाट्सएप पर भेजा गया था। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्र.नि. विकास चन्द पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
2. निरीक्षक श्री  विश्वनाथ यादव सर्विलांस सेल बलिया।
3. निरीक्षक श्री संजय सिंह एसओजी बलिया।
4. मुख्य आरक्षी देवेन्द्र सरोज सर्विलांस सेल बलिया।
5. मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस सेल बलिया।
6. आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस सेल बलिया।
7. आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस सेल बलिया।
8. आरक्षी विनोद रघुवंशीय सर्विलांस सेल बलिया।
9. हे.का. दिलीप कुमार एसओजी बलिया।
10. हे.का. मंगला प्रसाद सिंह एसओजी बलिया।
11. हे.का. अमरदेव  यादव एसओजी बलिया।
12. का. विश्वविजय सिंह एसओजी बलिया।
13. का. सूर्यप्रकाश एसओजी बलिया।
14. का. पंकज सिंह एसओजी बलिया।
15. कम्प्यूटर आपरेटर राजू यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
16. हे0का0 राकेश यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
17. का0 सोनू द्वितीय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।
18. का0 गिरजाशंकर यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!