Advertisement

बस्तर ओलंपिक-2024 का आयोजन आगामी माह नवम्बर में पंजीयन 20 अक्टूबर तक

विशेष संवाददाता राजेन्द्र मंण्डावी                                                          बस्तर ओलंपिक-2024 का आयोजन आगामी माह नवम्बर में पंजीयन 20 अक्टूबर तक

कांकेर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा परंपरागत खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय कांकेर में भी व्यापक रूप से बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला स्तर पर कलेक्टर एवं संभाग स्तर पर कमिश्नर इसके अध्यक्ष होंगे।

जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलंपिक में 14 से 17 वर्ष एवं 17 से 21 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं तथा युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। इसके अलावा विशेष रूप से माओवाद प्रभावित दिव्यांगों तथा आत्मसमर्पित माओवाद के मध्य भी यह प्रतियोगिता संभाग स्तर पर होगी, जिसका पंजीयन 1 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। पंजीयन विकासखण्ड में जनपद पंचायत, जिला में कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, इण्डोर स्टेडियम भवन, कांकेर, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर एवं संभाग में ऑनलाईन एवं ऑफलाइन किया जाएगा। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड एवं एकाउंट डिटेल स्वयं का नाम, पता, पिता का नाम, खाता क्र. एवं आई.एफ.एस.सी. कोड अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड स्तर पर 01 से 10 नवंबर, जिला स्तर पर 10 से 22 नवंबर और संभाग स्तर पर 25 से 30 नवंबर तक आयोजन होगा। बस्तर ओलपिंक आयोजन के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एथलेटिक्स, गोला फेक, तवा फेक, रिले रेस, 30 एवं 50 मीटर तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल आदि खेलों को शामिल किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!