Advertisement

सुसनेर : जिले के पत्रकारों ने मांगे मानने पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा आभार पत्र।

www.satyarath.com

दिनांक 19.9.2024

दिन : गुरूवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर : मनोज कुमार माली सुसनेर 

• जिले के पत्रकारों ने मांगे मानने पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा आभार पत्र।

• मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति जताया आभार।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

सुसनेर : मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बेनर तले पत्रकारों द्वारा पत्रकार सुरक्षा बीमा योजना में बढ़ीं प्रीमियम राशि को शासन द्वारा वहन किए जाने तथा आवेदन करने की तारीख को बढा कर 25 सितंबर किए जाने की मांग को स्वीकार करने पर गुरुवार को आगर जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को सौपा गया। आगर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मीडिया मित्र मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ और प्रदेश के सभी श्रमजीवी पत्रकारों का जो मान रखा उसके लिए प्रदेश के सभी श्रमजीवी पत्रकारों की तरफ से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उनका आभार व्यक्त करता है।

स्मरणीय है कि पिछली 10 सितंबर 2024 से प्रदेश भर से जिला इकाइयों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपने-अपने जिला कलेक्टर को सौंपे गए थे। संगठन के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया ने मुख्यमंत्री यादव का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सभी साथियों से आभार व्यक्त करने की अपील की थी।  उसी तारतम्य में आगर मालवा जिला ईकाई द्वारा प्रांता अध्यक्ष शलभ भदोरिया के निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आभार पत्र सोपा गया है। जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार नज़ीर अहमद, रामेश्वर कार्पेंटर, महेंद्र परमार, जाहिर खान, भागीरथ देवड़ा एवं हनीफ खान उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!