Advertisement

भ्रष्ट नौकरशाहों को हम रामगढ़ के समाजवादी जूता के नोक पर रखते हैं:अजीत सिंह

भ्रष्ट नौकरशाहों को हम रामगढ़ के समाजवादी जूता के नोक पर रखते हैं:अजीत सिंह

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

रामगढ़। हम रामगढ़ के समाजवादी लोग भ्रष्ट नौकरशाहों को जेब मे नही जुतों के नोक पर रखते हैं। उक्त बातें बुधवार को राजद नेता अजीत सिंह ने नगर क्षेत्र स्थित कामरेड स्व.बच्चन सिंह के प्रतिमा के समीप एकदिवसीय धरना को संबोधित करते हुए कही। ज्ञात हो कि इस एकदिवसीय धरना का आयोजन का मुख्य वजह सुधाकर सिंह को थानाध्यक्ष के द्वारा दी गई धमकी का कारण है।

उन्होंने आगे कहा कि यह लड़ाई अरोगा – दरोगा का नही है। यह लड़ाई मोदी और नीतीश के तानाशाही के खिलाफ है। करीब 20 सालों से जदयू और भाजपा की तानाशाह सरकार अपने नौकरशाहों के बदौलत राज किया और उसका नतीज़ा आज हर जगह दिख रहा है। गरीब गुरबों के असली रहनुमा हमारे नेता लालू जी हैं। इनके शासन काल में जनता का राज हुआ करता था।

जब जब चुनाव आता है मोदी और नीतीश की सरकार अपने इन नौकरशाहों को आगे कर देती है। वही उन्होंने आगे कहा की बिहार में बढ़ रही अफ़सरशाही, बक्सर सांसद किसानों के रहनुमा माननीय सुधाकर सिंह को रामगढ़ थाना प्रभारी के द्वारा धमकी और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ एक दिवसीय धरना रामगढ़ में आयोजित किया गया है।

वही उन्होंने अपने सभी साथियों से कहा कि आप सभी साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नीतीश कुमार के के तानाशाही के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें वही उन्होंने कहा कि एकबार एक मनसहक जिलाधिकारी भी चुनाव से पहले रामगढ़ आए थे जिनको रामगढ़ की जनता और हम समाजवादियों ने 8 घंटा तक एक कमरे मे बंद कर दिया था।

धरना सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अकलू राम व संचालन महासचिव भोला नाथ यादव ने किया। उक्त अवसर पर रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष रामब्यास बिंद, सुनील सिंह,मुन्ना यादव,हेमंत सिंह,नरेंद्र सिंह समेत तमाम किसान मौजूद थे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!