सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा मानसरोवर झील के निकट मिली युवक की लाश-
तीन दिन से लापता था दुकान संचालक –
परिजनों ने लगाया सूदखोरों से परेशान करने काआरोप-

भीलवाड़ा-सोमवार को मानसरोवर झील में एक सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की मामा का आरोप है कि सोनू सूदखोरों से परेशान था, ऐसे में आशंका है कि उसने परेशान होकर खुदकुशी की। सोनू शहर के एमएलवी कॉलेज सर्किल के पास सोनू पेटीज शॉप के नाम से दुकान चलाता था।
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 8:30 बजे क्षेत्र के लोगों ने मानसरोवर झील में एक व्यक्ति की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और रेस्क्यू टीम की मदद से लाश को झील से बाहर निकलवाया।
शव 3 दिन पुराना था। और लाश सड़ गल चुकी थी। झील के पास मौके पर एक स्कूटी भी मिली। शव को महात्मा गांधी अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया। कोतवाली सर्कल से लापता पेटीज शॉप संचालक सोनू सिंधी की पत्नी व समाज के लोग मोर्चरी में पहुंचे ।जिन्होंने शव की पहचान वैभव नगर निवासी ईश्वर उर्फ सोनू खुशलानी उम्र 33 वर्ष के रूप में की। सोनू की पत्नी लाश को देखते ही फूट-फूट कर रो पड़ी।
मोर्चरी में समाचार मिलते ही सिंधी समाज के लोग भारी संख्या में जुट गए। जहां हरीश मानवाणी ने कहा कि सोनू एमएलबी कॉलेज क्षेत्र में पेटीज शॉप चलता था। शुक्रवार सुबह घर से निकाला था जो दोपहर 2:30 बजे शॉप से वापस निकल गया। इसके बाद लगभग 5:30 बजे ईश्वर को उसकी पत्नी गायत्री ने मोबाइल पर कॉल किया तो कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। गायत्री ने शाप पर पता किया तो बताया गया कि वह ढाई बजे दुकान से निकल गया था। उसके बाद में न तो दुकान पर गया और नहीं घर पर लौटा। इसके बाद शनिवार को गायत्री ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। मानसरोवर झील में लाश मिलने के बाद पुलिस ने लापता सोनू उर्फ ईश्वर की पत्नी गायत्री सहित समाज के लोगों को मोर्चरी में बुलाया। लाश देखते ही पत्नी अचेत हो गई। उनके एक बेटा जो 3 साल का है ।मृतक के मामा प्रकाश ने प्रताप नगर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी और घटना का हवाला देते हुए बताया कि ईश्वर कुछ समय से परेशान था। और कुछ लोग पैसे व ब्याज के कारण उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
















Leave a Reply