5 चोरी के मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपियों को कैमूर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। खबर कैमूर जिले का है। जहां 25 दिसंबर 2023 को संतोष कुमार पिता स्व० लालबहादुर यादव गांव अवर्हियां थाना दुर्गावती जिला कैमूर के द्वारा थाना अध्यक्ष दुर्गावती को लिखित आवेदन दिया गया की उनका सफेद रंग का अपाचे मोटरसाइकिल जीटी रोड के किनारे से चोरी हो गई है। उक्त संबंध में दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 420/23 दर्ज किया गया। वही अनुसंधान के क्रम में उक्त सफेद रंग का अपाचे मोटरसाइकिल को सूरज मौर्या एवं विजय पासवान दोनों गांव भैसहट थाना चैनपुर जिला कैमूर के पास से नंबर प्लेट बदला हुआ

रजिस्ट्रेशन नंबर BR 45J 6657 के जगह BR 45E 7817 स्तिथि में बरामद हुआ। वही उक्त दोनों से पूछताछ तथा उसके निशानदेही के आधार पर नितिश कुमार को गिरफ्तार किया गया। तथा इसके निशानदेही पर एक पल्सर एवं एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया गया। वही बरामद पल्सर मोटरसाइकिल के संबंध में दुर्गावती थाना काण्ड संख्या 260/24 दर्ज है। वही सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है। वही नितिश कुमार से अग्रतर विस्तृत पूछताछ एवं इसके निशानदेही के आधार पर विजेंद्र चौहान पिता रामअवध चौहान गांव इस्सर गोरवा थाना इलियां जिला चंदौली एवं अशोक कुमार पिता पप्पू भारती गांव हिन्दवारी थाना राबर्टसगंज जिला सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। तथा इन दोनों के निशानदेही पर एक सफेद रंग का अपाचे मोटरसाइकिल एक कला रंग का हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल रागस्ट्रेशन UP 65CU 9936 बरामद किया गया। वही बरामद सफेद रंग का अपाचे मोटरसाइकिल के संबंध में मोहनियां थाना काण्ड संख्या 589/24 दर्ज है वही हीरो होंडा सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है।

वही उक्त अभियुक्तों के निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वही इस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी को पुलिस अधीक्षक कैमूर के स्तर से पुरस्कृत किया जाएगा। वही 2 अपाचे मोटरसाइकिल, 1 पल्सर मोटरसाइकिल, 2 सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल, बरामद किया गया। वही आरोपियों की पहचान सूरज मौर्या पिता सुदर्शन सिंह गांव भैसहट थाना चैनपुर जिला कैमूर, विजय पासवान पिता विजेंद्र पासवान गांव भैसहट थाना चैनपुर जिला कैमूर, नितिश कुमार पिता शिवलोचन बिंद गांव भेलाडीह थाना चांद जिला कैमूर, विजेंद्र चौहान पिता रामअवध चौहान गांव इस्सर गोरवा थाना इलियां जिला चंदौली उत्तर प्रदेश अशोक कुमार पिता पप्पू भारती गांव हिन्दवारी थाना राबर्टसगंज जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। वही कैमूर पुलिस के द्वारा अगस्त माह 2024 से अबतक वाहन चोर गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 21 मोटरसाइकिल 2 ट्रैक्टर एवं 4 साइकिल बरामद किया गया है। एवं वही कुल 17 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

















Leave a Reply