Advertisement

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस।

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी के छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र का है। जहां उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी के छात्र-छात्राओं ने बड़े धूमधाम के साथ एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस। आपको बताते चलें कि आज 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। आज शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति आभार जताने का दिन है। आज के दिन विद्यार्थी अपने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते है। साथ ही अपने जीवन में उनके महत्व का भी अलग-अलग शब्दों में वर्णन करते है। यह दिन पढ़ने वाले और पढ़ाई खत्म कर चुके छात्रों को यह मौका देता है कि वो अपने गुरु के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करें। वही विद्यालय के शिक्षक हरिचरण सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि सबसे पहले गुरु माता-पिता के बाद शिक्षक ही होते हैं, जो हमें गलत राह पर जाने से बचाते हैं। जिंदगी में सही-गलत का फर्क समझाते हैं और समाज में हमें एक बेहतर इंसान बनाने की तमाम कोशिशें करते हैं। और विद्यालय के शिक्षक उमेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में बताया कि भारत में गुरु की भूमिका सर्वोपरि होती है। भले के दौर में गुरु शिष्य हुआ करते थे, लेकिन अब शिक्षक और छात्र होते हैं। भले ही उनके थोड़ा अंतर है लेकिन दोनों ही मार्गदर्शन करते हैं। जीवन जीने के लिए ज्ञान देते हैं और वह राह दिखाते हैं जो जीवन को सरल और समृद्धि बना सकती है।


उस दौर में गुरु के ज्ञान के लिए शिष्य आभार व्यक्त करते हुए गुरु दक्षिणा दिया करते थे। वहीं साल का एक दिन उनके नाम करके इस दिन को अपने शिक्षक के सम्मान में समर्पित कर देते हैं। वही इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक हरिचरण सिंह, अरुण कुमार, उमेश उपाध्याय, जुनैद अख्तर अंसारी, रामनारायण सिंह, सत्य प्रकाश, शिल्पी कुमारी, शबा परवीन लाल साहब पांडेय समेत विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!