Advertisement

हाथरस : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश पूर्ब प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी जयंती के अबसर पर पुरे जनपद मे राजीव गाँधी वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किये।

www.satyarath.com

मुहम्मद “आमिर राजा” की रिपोर्ट 

हाथरस उत्तरप्रदेश

दिनांक : 20/08/2024

• जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश पूर्ब प्रधान मंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गाँधी जयंती के अबसर पर पुरे जनपद मे राजीव गाँधी वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किये।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर पूरे जनपद में राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर शहीद भगत सिंह पार्क आगरा रोड पर राजीव गांधी जी के छवि चित्र पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं उसके उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता कंप्यूटर संचार क्रांति के जनक 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार देने वाले निचले स्तर तक विकास की रफ्तार को तेज करने वाले देश के प्रथम सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करने वाले राजीव गांधी को आज पूरा जिला नमन कर रहा है और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पूरे जिले में राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्ष लगाए गए हैं इस अवसर पर आमंत्रित कवि दीपक रफी ने काव्य पाठ करते हुए राजीव गांधी को नमन किया राजीव गांधी ने किया सदा प्रेम सद्भाव हिंदू मुस्लिम एकता की सदा ही रखी लाज कंप्यूटर मोबाइल से की विश्व क्रांति शांति के देवता ने फैलाई विश्व में शांति कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर वर्मा ने की तो वहीं संचालन बीना गुप्ता एडवोकेट ने किया इस अवसर पर विशंभर दयाल,कपिल नरूला,संतोष उपाध्याय,आमना बेगम,फूल सिंह, पुरानचंद,रामकुमार वर्मा,गणेश कुमार, अशोक कुमार,शाकिर खान, बंटी कुमार,यासीन कुमार,अनुज कुमार आदि मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!