Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, पढ़े खबर देखे अंचल भर से फोटो

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

विधायक ने शहिद हेमू कालाणी को किया याद

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सुबह शहीद हेमू कालानी को याद किया। विधायक ने शहिद हेमू कालाणी पार्क सिंधी कॉलोनी में ध्वजारोहण किया और इस अवसर पर शहिद हेमू कालानी को तिलक लगाकर माल्यार्पण करके उनके शहादत को याद किया

तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल ने किया ध्वजारोहण का कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा व सभी बहनों की उपस्थिति में तेरापंथ महिला मंडल भवन श्रीडूंगरगढ़ में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम की शुरुआत उर्मिला गीया द्वारा नमस्कार महामंत्र व मंगलाचरण से की गई,उसके पश्चात मगन ‌श्री सेठिया उपमंत्री द्वितीय,किरण देवी गीया,राजु देवी धाडेवा (का. स.) व तेरापंथ कन्या मंडल संयोजिका रौनक मालू व सह संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया व टीम द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का संयोजन कार्यसमिति सदस्य संपत मालू ने किया सभी बहनों का आभार ज्ञापन संगठन मंत्री मंजू झाबक ने किया

टीम JPL ने खेल मैदान में किया ध्वजारोहण

श्री करणी गौ सेवा समिति कोटासर गोशाला परिसर में किया झंडारोहण

श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गौशाला परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव पर झंडारोहण का कार्यक्रम गौशाला कमेटी एवं गोपालक परिवार के द्वारा मनाया गया आजादी के अमृत महोत्सव पर गौशाला की गौ माताओं को खल भंडारा का भोग लगाकर मनाया आजादी के क्रांतिकारी देश भक्तों वीर सपूतों को याद किया व देशवासियों के लिए गौशाला से जुड़े सभी दानदाताओं भामाशाओं के लिए सुख समृद्धि के लिए कामना की गौशाला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि शास्त्रों की परंपरा के अनुसार जब कोई उत्सव मनाते हैं और उसमें गौ सेवा का कार्य जोड़ दिया जाए तो उत्तम उत्सव हो जाता है गौशाला कमेटी व गोपालक परिवार ने कहा कि हम भारत के सभी संतो को प्रणाम करते है। माँ भारती को प्रणाम करते हुए वंदन और माँ भारती को नमन करते है।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ -गौशाला कमेटी व गोपालक परिवार ने ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतो को याद किया।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका श्रीडूंगरगढ अंजू पारख ने पड़िहारा (राजलदेसर) में किया ध्वजारोहण


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- निरीक्षक सीताराम शर्मा रिड़ी निवासी हाल दिल्ली (के.री.पू.बल) के जवान ने फहराया तिरंगा


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ -नन्ही बालिका दिव्या ने फहराया तिरंगा दी सलामी (पुत्री श्री गोविन्द सिकलीगर वार्ड न.40)


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- महिला श्रीमति इंद्रा झवँर ने अपने घर पर फहराया तिरंगा दी सलामी(बिग्गा-बास वार्ड नं. 19)


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- श्रीमति मीनाक्षी डागा और उनकी टीम ने अपने खेत मे फहराया तिरंगा लगाये भारत माता के जयकारे


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-महिला मंडल ने फहराया तिरंगा लगाये भारत माता के जयकारे


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ -नन्हें बालक में भी दिखा देश भक्ति का जोश फहराया तिरंगा


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ – स्वतंत्रता दिवस पर बालिकाओं ने दी शानदार प्रस्तुति (फोटो रामवतार पारीक लिखमादेसर)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!