Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र के गांव कुंतासर में चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

क्षेत्र में चोरो का आतंक बढ़ रहा है। गुरुवार रात चोरों ने क्षेत्र के गांव कुंतासर मे एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने एक घर मे घुस कर मंदिर निर्माण मे आये चंदे की राशि समेत लाखो के गहने व नगदी की चोरी को अंजाम दिया है। सुबह घटना का पता चलने पर घर मे कोहराम मच गया। ओमप्रकाश पुत्र केशराराम जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया की आबादी क्षेत्र मे उसका घर है। उसके पिता रात करीब 2 बजे उठे तब तक कुछ नही हुआ था। उसने बताया की करीबन 3 बजे चोर उसके घर मे घुसे और ताले तोड़कर घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरो ने 2 जोड़ी पाजेब, 2 जोड़ी सोने की गलसरी, 1 जोड़ी सोने के टड्डे, 10 सोने की अंगूठिया, एक सोने की रखड़ी, लाखो की नगदी व शिवजी मंदिर निर्माण के चंदे की राशि की चोरी की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!