Advertisement

सहारनपुर : जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गयी।

www.satyarath.com

जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट श्री गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों के संबंध में बैठक आहूत की गयी।

www.satyarath.com

सहारनपुर : बैठक में नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि 14 अगस्त को आईएमए भवन में विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों केा आमंत्रित कर त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके साथ-साथ विस्थापित परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। श्री गजेन्द्र कुमार ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाता है बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलती है। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी स्थल में स्कूली छात्रों का भ्रमण भी करवाएं। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी श्री दिलीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर श्री अमित कुमार, श्री के0एल0अरोडा, श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री आरके जैन, श्री सुपनीत सिंह सहित डीआईओएस प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!