Advertisement

मथुरा : पत्नी की जिद ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां, रूठकर गई थी मायके…

www.satyarath.com

न्यूज रिपोर्टर का नाम मोनू खान है

दिनांक…12/08/24

जिला मथुरा…. स्थान मथुरा…. 

• पत्नी की जिद ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां, रूठकर गई थी मायके…

www.satyarath.com

मथुरा : पत्नी की जिद ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां, रूठकर गई थी मायके…मिली ऐसी खबर; कांप गए पैर घर में छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद के बात पत्नी मायके चली गई। इससे आहत पति ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। ये खबर मिलते ही पत्नी के होश उड़ गए। मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास एक युवक ने मकान बंद करफंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले युवक की पत्नी गृह क्लेश में मायके चली गई थी।इंस्पेक्टर जमुनापार ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी के ढहरुआ फाटक के पास देवेंद्र (33) का मकान है। मूलरूप से वह नवादा, हाईवे इलाके का रहने वाला था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान का गेट तोड़ा तो अंदर देवेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक देवेंद्र पत्नी के साथ यहां रहता था। राजमिस्त्री का काम करता था। पिछले दिनों पत्नी विवाद होने पर पत्नी बास रिसाल, खंदौली अपने मायके चली गई थी। तभी से देवेंद्र तनाव में था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!