Advertisement

भानुप्रतापपुर सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने काँकेर राजमाता त्रिपुरेश्वरी देवी व आदित्यप्रताप देव से की मुलाकात.

   सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर (छत्तीसगढ़)  भानुप्रतापपुर ✍️✍️                                                                                      सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने काँकेर राजमाता त्रिपुरेश्वरी देवी व आदित्यप्रताप देव से की मुलाकात. 

भानुप्रतापपुर 8 अगस्त 2024
सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने काँकेर राजमाता त्रिपुरेश्वरी देवी व आदित्यप्रताप देव से की मुलाकात की।राजमाता त्रिपुरेश्वरी देवी ने कहा कि पूरा आदिवासी समाज हमारे परिवार के सदस्य हैं,रियासत काल से हमारा रिश्ता रहा है।
महाराजाधिराज भानुप्रतापदेव के वंशज अदित्य प्रताप देव जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय में में प्रोफेसर हैं,काँकेर रियासत की समृद्धशाली इतिहास का स्मरण करते हुए महाराजाधिराज भानुप्रतापदेव की ख्याति व उनके योगदान पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि काँकेर रियासत के राजा को महाराजाधिराज की उपाधि प्राप्त थी,जो कि सम्पूर्ण भारत में गिने चुने राजाओं को मिली थी।सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष कृष्णा टेकाम ने बताया कि भानुप्रतापपुर नगर की स्थापना करने वाले महाराजाधिराज भानुप्रतापदेव महान शख्सियत थे,जिनकी विशेष अनुकम्पा अंचल के लोगों के प्रति रही है इसलिए सर्व आदिवासी समाज ने भानुप्रतापपुर नगर के मुख्य चौक का नाम महाराजाधिराज भानुप्रतापदेव के नाम पर रखने की मांग रखी है।समाज के पदाधिकारियों ने आदित्यप्रताप देव को 9 अगस्त,विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मत्ते सिंह भुआर्य, जिला उपाध्यक्ष मेहर सिंह वट्टी,लखमू कोसमा,कोमल हुपेण्डी,चेतन मरकाम,संजय बेलसरिया,तुषार ठाकुर,पवन दनात,भगवान सिंह कुंजाम उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!