Advertisement

कैमूर-मनभावन सावन

https://satyarath.com/

श्री सरस्वत्यै नमः🌹🙏

कैमूर

 

विषय➖ मनभावन सावन
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

कविता- आया सावन मास

➖➖➖➖➖➖➖➖➖

आया सावन मास ।
कोई नहीं उदास ।।
आई सुखद बहार ।
पड़ती सतत फुहार ।।१।।

हरित हुए वन-बाग ।
जल से भरे तड़ाग ।।
खिले सुगन्धित फूल ।
‌ उड़े नहीं अब धूल ।।२।।

अद्भुत छटा निहार ।
आते नवल विचार ।।
मन है प्रमुदित आज ।
खुश है सकल समाज ।।३।।

करें विहायस शोर ।
करते नर्तन मोर ।।
करते षट्पद प्रीत ।
गाते गुन-गुन गीत ।।४।।

हर्षित हुए किसान ।
देख-देखकर धान ।।
होती नित बरसात ।
खिल जाते मन-गात ।।५।।

आता है शुभ पर्व ।
सबको जिस पर गर्व ।।
रक्षाबन्धन नाम ।
खुशियांँ मिलें तमाम ।।६।।

सुखकर सावन मास ।
शिव का पावन मास ।।
भक्त जपें शिव-नाम ।
हों पूरे सब काम ।।७।।

शिव का सरल स्वभाव ।
करता दूर अभाव ।।
शिव करते भव-पार ।
हरते क्लेश-विकार ।।८।।

सखि! यह सावन मास ।
करता मम उपहास ।
सावन में दिन-रैन ।
पड़े न पिय बिन चैन ।।९।।

सावन ! मत कर‌ तंग ।
रंग न कर‌ बदरंग ।
मत कर मुझे अधीर ।
हर तन की सब पीर ।।१०।।
————————————–
रचनाकार/छात्र – सत्यम कुमार उपाध्याय

बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड

भभुआ, कैमूर, बिहार ।

मोबाइल ➖7061837274

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

https://satyarath.com/

 

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!