Advertisement

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग डिटेन- गहने लूटने के लिए की वारदात|-

https://satyarath.com

मांडलगढ़ बुजुर्ग महिला के मर्डर का खुलासा_

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग डिटेन-
गहने लूटने के लिए की वारदात|-

 

भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ क्षेत्र में 10 महीने पहले एक बुजुर्ग महिला के मर्डर मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही 3 नाबालिगों को डिटेन किया गया है। आरोपियों ने लूट के लिए महिला का मर्डर कर दिया था।

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया- 9 नवम्बर 2023 को मांडलगढ़ थाने में महिला की बेटी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया- मेरी मां छोटी देवी (78) आज सुबह 10.30 बजे बकरियां चराने के लिए गांव मुकनपुरीया की चारागाह में गयी थी।

शाम को 5.30 बजे तक भी मां घर वापस नहीं आयी जबकि बकरियां घर लौट आईं थीं। हम मां को ढूंढने चारागाह गये। कंजर कॉलोनी के श्मसान घाट के पास मेरी मां की खून से भरी लुगड़ी नजर आई तो शंका हुई।

मैंने 5-10 गांव वालों को फोन करके बुलाया और हम सब मेरी मां को ढूंढने लगे। वहां से लगभग 200 मीटर कि दूरी पर मेरी माता छोटी देवी की लाश पड़ी हुई थी। मेरी मां के सिर में चोट आई हुई थी। उनका ब्लाउज गले में फंसा हुआ था। मां के गहने गायब थे। किसी ने मेरी मां की हत्या कर गले से रामनामी मांदलिया लूट लिया था।

मामला सामने आने के बाद मांडलढ़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। संदिग्धों की तलाश करते हुए जानकारी जुटाई। इसके बाद शक के आधार पर मुख्य आरोपी और नाबालिगों तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

मुख्य आरोपी कालू ने नाबालिगों के साथ मिलकर छोटी देवी को लूटने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने महिला की रेकी की। वारदात वाले दिन वे मौके से कुछ दूर छुपकर बैठ गए और छोटी देवी के आने का इंतजार किया।

महिला की हत्या करने के बाद वे शव को घसीटकर झाडियों में ले गए और वहीं पटक कर गहने लूटकर फरार हो गए।

मामले की जांच करने वाली टीम में चन्द्र प्रभात थानाधिकारी माण्डलगढ, एएसआई गोपाल सिंह , आशीष कुमार एएसआई साइबर सैल, हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण जलील, फारूख अहमद, मोहन लाल अनिल कुमार, शंकर लाल शामिल रहे।

https://satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!