Advertisement

वाराणसी : मिर्जामुराद में बाइक की चपेट में आने से दो महिला कांवरिया घायल, किया हंगामा…

www.satyarath.com

• मिर्जामुराद में बाइक की चपेट में आने से दो महिला कांवरिया घायल, किया हंगामा…

www.satyarath.com

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की देर रात बाइक की टक्कर से दो महिला कांवरियां घायल हो गईं। इससे नाराज कांवरियों नें जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद मिर्जामुराद एसओ दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर शांत कराया। कांवरियों का समूह प्रयागराज से जल भरकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए काशी आ रहा था। नेशनल हाईवे पर खजूरी के पास किसी बाइक सवार नें दो महिला कांवरियों को टक्कर मार दी। इससे प्रयागराज निवासिनी कांवरिया सपना देवी और मीरा सिंह घायल हो गईं। घटना के बाद कांवरियां हंगामा करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद एसओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर कांवरियों को शांत कराया। वहीं घायल महिला कांवरियों को समीप स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!