Advertisement

समस्तीपुर- पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, होमगार्ड जवान से हुई लूटकांड में संलिप्त सभी अपराधी गिरफ्तार

https://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, होमगार्ड जवान से हुई लूटकांड में संलिप्त सभी अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घटना के महज चार दिन के भीतर ही होमगार्ड जवान की मोटरसाइकिल लूटकांड का सफल उद्भेदन करते हुए इस लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को लूटी गई ग्लैमर बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महनार थाना क्षेत्र के हरजमा वार्ड संख्या 5 निवासी महेश पोद्दार के पुत्र जितेन्द्र पोद्दार, सुरेश पासवान के पुत्र प्रणय कृष्ण उर्फ बाला तथा सूखो चौधरी के पूत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटी गई ग्लैमर बाइक के अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि थाना अंतर्गत मिर्जापुर पुलिस चेकपोस्ट के समीप बीते शुक्रवार की रात करीब 11 बजे एलटीएफ में तैनात होमगार्ड जवान राकेश कुमार सिंह की ग्लैमर बाइक उस वक्त मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों द्वारा छीन ली गई थी, जब वे अपनी ड्यूटी समाप्त कर दलसिंहसराय से आपने घर वापस लौट रहे थे। इस घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान व मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल सभी तीन अपराधियों को उनके आवास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अपराधी जितेन्द्र पोद्दार ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि वह पेशेवर अपराधी है। इससे पूर्व उसने विभिन्न थाना क्षेत्र में अनेक मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया है। गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!