• के.के. नामदेव बने नामदेव समाज के युवा जिलाध्यक्ष।
ललितपुर । तालाबपुरा स्थित नामदेव समाज मंदिर पर जिलेभर से आये नामदेव समाज के युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी की सर्वसम्मति से के के नामदेव को सभी युवाओं ने नामदेव समाज का युवा जिलाध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया । जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद सभी युवाओं ने के के नामदेव को फूल मालाएं पहनाकर बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं ।नामदेव समाज के नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष के के नामदेव ने इस अवसर पर नामदेव समाज के विकास एवं उत्थान के लिए हरसम्भव कार्य करने के लिए सभी युवाओं से अपील की के के नामदेव ने कहा कि जल्द ही पूरे ललितपुर जनपद में नामदेव समाज की एक मजबूत युवा कार्यकारणी का गठन किया जायेगा ।
भविष्य में कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार करेंगे।
इस मौके पर नामदेव समाज के नगर अध्यक्ष दीपक नामदेव पटवारी, सोनू नामदेव डुलावन, दिनेश नामदेव जखौरा, लक्ष्मी नामदेव चुनगी, अरविंद नामदेव तालबेहट, राकेश नामदेव रोंड़ा, सुनील नामदेव बछरई, गौरव नामदेव कल्यानपुरा, प्रहलाद नामदेव धनगौल, रोहित नामदेव कारीटोरन, राहुल नामदेव कल्यानपुरा, मोनू नामदेव डुलावन, अनिल नामदेव बरौदा, पुष्पेंद्र नामदेव बरौदाडांग, राममिलन नामदेव पाचौनी, नीलेश नामदेव बांसी, प्रदुम्न नामदेव तेरा, अनिल नामदेव सेंदरी, राजेंद्र नामदेव, संजय नामदेव मथुराडांग,चंचल नामदेव बार, सनत नामदेव कलौथरा, विनोद नामदेव मसौरा, अजय नामदेव भावनी, आशिक नामदेव बार, मानवेन्द्र नामदेव उदयपुरा, पवन नामदेव पाचौनी, राजा नामदेव मुहारा, चंचल नामदेव बार, अंशुल नामदेव डुलावन, राजेश नामदेव पाचौनी, राजू नामदेव देवरान, मोनू नामदेव डुलावन, पंकज नामदेव देवरान, आशीष नामदेव देवरान,सनी नामदेव, श्रीराम नामदेव सहित पूरे जिलेभर से आये नामदेव समाज के कई युवा मौजूद रहे।
बैठक का संचालन दिनेश नामदेव, सोनू नामदेव और लक्ष्मी नामदेव ने संयुक्त रूप से किया, अंत में नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष के के नामदेव ने आये हुए सभी युवा साथियों का आभार जताया ।
सत्यार्थ न्यूज से संवाददाता “ललित नामदेव” की रिपोर्ट
Leave a Reply