त्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
सीबीआई ने बजरी कारोबारियों के ठिकानों पर मारी रेड-
लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी बिक्री की शिकायत
लगातार बनास नदी के हो रहे दोहन से बनास नदी का स्वरूप ही बिगाड़ दिया है। वही शिकायतें मिल रही है कि लीज अवधि समाप्त होने पर भी रेत की सप्लाई चालू है।
जानकारी के अनुसार सीबीआई ने शनिवार को बजरी कारोबारियों के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। इनमें जयपुर में टोंक, भरतपुर, सवाई माधोपुर, नागौर, जहाजपुर और भीलवाड़ा समेत ठिकाने शामिल हैं। लगातार बनास नदी से जहाजपुर, आमल्दा, काछोला रलायता, क्षेत्रों से बजरी से भरे डंपर, ट्रैक्टर रात को निकलते हैं। मिली भगत के चलते रात दिन यह व्यवसाय बदस्तूर जारी है। कई बार ग्रामीण रेत से भरे ट्रैक्टरों को रुका कर पुलिस को सूचना देते हैं लेकिन पुलिस नहीं पहुंच पाती और ट्रैक्टर छुड़ाकर ले जाते हैं।
कल शनिवार कोभीलवाड़ा में लीज धारक संजय गर्ग के कार्यालय पर कार्रवाई की। इसी तरह टोंक जिले के धांधोली स्थिति एसआर एसोसिएट्स के ऑफिस में कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने अपनी तीसरी कार्रवाई जहाजपुर में शेखावत एसोसिएट के ऑफिस में की।
लीज अवधि पार होने के बाद भी अवैध बजरी स्टॉक बेचने की शिकायत
जानकारी के अनुसार ठिकानों पर लीज अवधि पर हो जाने के बाद भी अवैध बजरी स्टॉक बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इस सूचना पर सीबीआई के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सीबीआई के अधिकारी सभी ठिकानों पर लगातार सर्च अभियान चलाकर पूछताछ करने में जुटे हुए हैं। लीज धारकों के खिलाफ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प पर मच गया हैं। वहीं बजरी माफिया इधर-उधर हो गए हैं।

















Leave a Reply