Advertisement

सोनभद्र – सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार का नगवां दौरा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत,

 

सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार का नगवां दौरा कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत,

सपा युवजन सभा के जिला कोषाध्यक्ष श्यामनारायण यादव के नेतृत्व में दुल्लहपुर तिराहा पर माल्यार्पण कर किया गया स्वागत

सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र राबर्ट्सगंज से निर्वाचित हुए सपा सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने आज क्षेत्रीय भ्रमण कर कई कार्यक्रमों में हुए शामिल इस दौरान सांसद के भ्रमण की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओ ने जगह जगह से सांसद का स्वागत किया नगवां ब्लॉक पर राजमनी यादव के नेतृत्व में सपा सांसद का स्वागत किया गया इसके बाद सपा सांसद खलियारी क्षेत्र के तेंदुआ में किसी कार्यक्रम में गए उसके बाद सरई गढ़ से होते हुए दुल्ललपुर मोड़ पर आए वहा पर सपा युवजन सभा के जिला कोषाध्यक्ष श्यामनारायण यादव के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर सांसद का किया स्वागत इसके बाद सपा सांसद किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोटी बांध चले गए।
सपा सांसद के भ्रमण करने से सपा कार्यकर्ताओ में भारी उत्साह देखा गया इस अवसर पर युजन सभा के जिला अध्यक्ष बबलू धांगर सपा ब्लॉक अध्यक्ष नगवा संजय यादव रोहित सिंह, शशि यादव,सुरेंद्र यादव, दशरथ यादव, पूर्व प्रधान मुलायम सिंह यादव , क्षेत्र पंचायत सदस्य लल्लू, भीम यादव ग्राम प्रधान नंदना प्रतिनिधि अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!