Advertisement

शाहपुरा जिले में शामिल 8 पंचायत को पुनः भीलवाड़ा में शामिल करने की मांग

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

शाहपुरा जिले में शामिल 8 पंचायत को पुनः भीलवाड़ा में शामिल करने की मांग

उभरने लगे विरोध के स्वर
भीलवाड़ा जिले की 16 ग्राम पंचायत को शाहपुरा जिले में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा जोड़ा गया था। बाद में आठों पंचायत की संघर्ष समिति ने लगातार धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद आठ पंचायत को पुनः भीलवाड़ा में जोड़ दिया गया। लेकिन उनमें से 8 ग्राम पंचायतों जिनमें काछोला, राजगढ़ ,सरथला, थलकलां, जसूजी का खेड़ा,झंझोला, राजगढ़ मांगटला, जलींद्री, को शाहपुरा जिले में यथावत रखा। अब इन क्षेत्रों में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। चुनाव के दौरान मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने भी कहा था आठो पंचायत को पुनः मांडलगढ़ विधानसभा में शामिल किया जाएगा। लोकसभा चुनाव होने के बाद भी नेताओं द्वारा ध्यान नहीं देने पर पंचायत की जनप्रतिनिधि सरपंच वापस इन पंचायत को भीलवाड़ा में शामिल करने की मांग करने लगे हैं। और उधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नवगठित जिलों पर एक कमेटी गठित की जो नए जिलों की समीक्षा कर मुख्यमंत्री को भेजेगी। आठो पंचायत को भीलवाड़ा जिले में शामिल करने को लेकर काछोला पंचायत के सरपंच ने रामपाल बलाई ने आज शाम मीटिंग बुलाकर आठों पंचायत के सरपंच,जन प्रतिनिधि की मीटिंग रखी है। जिसमें आठों पंचायत को भीलवाड़ा में शामिल करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सांसद, विधायक व नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा। व भीलवाड़ा में शामिल नहीं करने पर अनिश्चितकालीन बंद करने पर भी निर्णय लिया जाएगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!