Advertisement

वाराणसी – काशी की साख पर दाग बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में पर्यटक परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी 

वाराणसी – काशी की साख पर दाग बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में पर्यटक परिवार से मारपीट का वीडियो वायरल, कार्रवाई की उठी मांग

 

वाराणसी में एक कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि काशी घूमने आए एक पर्यटक परिवार के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्रता और मारपीट की गई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना बीएचयू क्षेत्र से जुड़ी है, हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

काशी देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था एवं पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं शहर की छवि को प्रभावित कर सकती हैं।यदि वीडियो में किए जा रहे दावे सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

 वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस एवं प्रशासन की आधिकारिक जांच के बाद ही तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

#Varanasi #Kashi #BHU #Banaras #VaranasiNews #TouristSafety #BHUVaranasi #ViralVideo  BHUCampus

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!