Advertisement

वाराणसी – काशी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज तपती काशी को मिलेगी राहत मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम 

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज 

वाराणसी 

वाराणसी – काशी में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज तपती काशी को मिलेगी राहत मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम

वाराणसी – समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के करीब 20 जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार बढ़ रही है और 23 जून तक इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। ऐसे में पूर्वांचल के जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। वहीं किसानों और स्थानीय प्रशासन को लगातार मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। बारिश से जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं तेज हवाओं और आंधी के कारण कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर दिक्कतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान वाराणसी वासियों के लिए यह मौसम परिवर्तन राहत भरी खबर माना जा रहा है

  • आगामी स्थिति: अगले कुछ दिनों (25 जून से 27 जून) तक मौसम शुष्क और अत्यधिक गर्म रहने का अनुमान है।

  • बारिश का अनुमान: 28 और 29 जून से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना 50% से 60% तक बढ़ सकती है

  • तापमान:

     28 जून से बारिश के कारण अधिकतम तापमान 41°C से गिरकर 37-38°C तक आने की उम्मीद है

#Varanasi #Kashi #Banaras #VaranasiNews #UPWeather #Monsoon2026 #RainAlert #IMD #WeatherUpdate #UttarPradesh #Monsoon #PreMonsoon #HeavyRain #StormAlert #BanarasWeather #KashiNe

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!