Advertisement

बीकानेर- न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, किया पौधारोपण, पढ़े क्षेत्र से ख़बर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है श्री डूंगरगढ़ में भी आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेक जगह पौधरोपण जैसे कई कार्यक्रम हो रहे है इसी क्रम में आज श्रीडूंगरगढ़ हाइवे पर स्थित स्थानीय न्यायालय परिसर में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी पुखराज तेजी एडवोकेट ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में न्यायाधीश सहित सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। जिसमे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयपाल ज्याणी, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार, अपर लोक अभियोजक गोपीराम जानू, बार अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत, बार के वरिष्ठ अधिवक्ता बाबूलाल दर्जी, पूनमचंद मारू, ललित मारू, पूर्व सचिव गणेशाराम मेघवाल, ओमप्रकाश मेघवाल, राधेश्याम दर्जी, किशन स्वामी, साजिद खान, लेखराम चौधरी बार सचिव ओमप्रकाश मोहरा व कोर्ट के कर्मचारीगण मौजूद रहे। पौधों को एक लक्ष्य के रूप में ले कर एक-एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!