Advertisement

लखीमपुर खीरी – सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को बड़ी बढ़त, भाजपा के अजय मिश्र टेनी को झटका

अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी  -सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को बड़ी बढ़त, भाजपा के अजय मिश्र टेनी को झटका

उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों शुमार खीरी लोकसभा सीट पर सपा को निर्णायक बढ़त मिल गई है। भाजपा के अजय मिश्र टेनी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। बंधन बैंक्वेट हाल में मतगणना के आंकड़े देखने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देखिए यह जनता का निर्णय है, जनता ने पांच साल काम करने का मौका उन्हें दिया है तो वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुझे भी जनता ने पांच लाख वोट दिया है। जिन्होंने मुझे मतदान किया है, वह सब मेरी जिम्मेदारी हैं।

खीरी से 11 प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव 
खीरी लोकसभा सीट से भाजपा के अजय मिश्र टेनी, सपा के उत्कर्ष वर्मा, बसपा के अंशय कालरा को मिलाकर 11 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। पिछले एक दशक से भाजपा के कब्जे वाली खीरी सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा दूसरे स्थान पर रही थी। वर्ष 2014 के चुनाव में इस सीट पर बसपा रनर अप रही। अजय मिश्र टेनी सांसद चुने गए थे। लेकिन इस बार तिकुनिया कांड के बाद किसानों नाराजगी उन पर भारी पड़ी। सपा के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने 33 हजार मतों से निर्णायक बढ़त बना ली। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के अंशय कालरा रहे। उन्हें 1.10 लाख से अधिक वोट मिले हैं। हालांकि अभी फाइनल नतीजे आना बाकी हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!