अंकित वर्मा जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी -सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को बड़ी बढ़त, भाजपा के अजय मिश्र टेनी को झटका
उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों शुमार खीरी लोकसभा सीट पर सपा को निर्णायक बढ़त मिल गई है। भाजपा के अजय मिश्र टेनी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। बंधन बैंक्वेट हाल में मतगणना के आंकड़े देखने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अजय मिश्र टेनी ने कहा कि देखिए यह जनता का निर्णय है, जनता ने पांच साल काम करने का मौका उन्हें दिया है तो वह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। मुझे भी जनता ने पांच लाख वोट दिया है। जिन्होंने मुझे मतदान किया है, वह सब मेरी जिम्मेदारी हैं।
खीरी से 11 प्रत्याशियों ने लड़ा था चुनाव















Leave a Reply