Advertisement

बीकानेर-गरुडासन से होंगे पैर बिल्कुल स्वस्थ जानिए योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ।

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

गरुडासन से होंगे पैर बिल्कुल स्वस्थ जानिए योग एक्सपर्ट ओम कालवा के साथ।

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे की ओम योग सेवा संस्था के डायरेक्टर योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया पैरों की मजबूती के लिए रामबाण आसन है।

विधि????

योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
धीरे-धीरे दाएं घुटने को नीचे की तरफ झुकाएं।
बाएं पैर को दाएं पैर के चारों तरफ लपेटने की कोशिश करें।
पैरों की एड़ियां एक-दूसरे के ऊपर आ जाएंगी।
आपका बायां पैर दाहिनी पिंडली के निचले हिस्से को छूना चाहिए।दोनों हाथों को कंधे की ऊंचाई तक उठाएं।

समय????

गरुड़ासन का अभ्यास एक पैर पर 15-30 सेकेंड के लिए ही करना चाहिए। फिर इसे दूसरे पैर पर भी किया जा सकता है।

लाभ????

ईगल आसन में पैरों को एक दूसरे के ऊपर लपेटना और मोड़ना शामिल है, जिससे पैरों की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ईगल पोज़ में, जांघ की मांसपेशियों के अग्र भाग में खिंचाव होता है, जिससे जांघ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और वे अधिक लचीली हो जाती हैं।

सावधानियां????

शुरुआत में गरुड़ासन करने में हो सकता है कि आपको पिंडली के पीछे उठाए गए पैर को टिकाना कठिन लगे, या फिर कि इस मुद्रा में अपना संतुलन बनाए रखना। अगर ऐसा हो तो अपने संतुलन को बनाए रखने के लिए जिस पैर को उठाया हुआ हो, उसका अंगूठा ज़मीन पर टिका कर रखें। अगर इस से भी बात ना बने तो दीवार का सहारा ले सकते हैं।

नोट????योगासनों का अभ्यास अनुभवी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!