Advertisement

बीकानेर-ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम में कस्बे के सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को शामिल होने की अपील : उपखण्ड अधिकारी व ब्लॉक नोडल प्रभारी

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम में कस्बे के सभी सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को शामिल होने की अपील : उपखण्ड अधिकारी व ब्लॉक नोडल प्रभारी

श्रीडूंगरगढ़ नोडल प्रभारी डॉ संजय बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया। कस्बे के आमजन सरकारी और गैर सरकारी संगठनों को 21 जून 2024 सुबह 06:15 बजे से 08:00 बजे तक स्थान सरदार शहर रोड़ स्थित नानू देवी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य कार्यक्रम में शामिल होकर नियमित रूप से अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील करते हुए कहा हर साल की भांति इस बार भी लगातर दसवीं बार कस्बे के लोकप्रिय योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश कालवा व उनकी योगा टीम नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, राकेश कुमार पडिहार, दामोदर बोहरा, योगिता कालवा, आदिति सुखीजा, योगानंद कालवा व तुलसी सेवा संस्थान योगा टीम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल का सामूहिक अभ्यास करवाया जायेगा। अत इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और मजबूत करें। सुखी और निरोगी जीवन के लिए अपनाएं योग उपखण्ड अधिकारी व आयुर्वेद विभाग ब्लॉक नोडल प्रभारी की ओर से जनहित में जारी यह संदेश। इस बार योग दिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर योग का लाभ उठाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!