टेम्पो ने एक वृद्ध को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान वृद्ध कि मौत
खलियारी सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव में सोमवार कि रात आठ बजे टेम्पो ने एक वृद्ध आदमी को मारी टक्कर इलाज के दौरान वृद्ध कि मृत्यु हो गई।
जसौलिया गांव निवासी शिव नारायण विश्वकर्मा उम्र 80 वर्ष घर से निकाल सड़क के किनारे लघु सका कर रहे थे तभी एक टेम्पो आया और टक्कर मार दिया जिससे शिव नारायण को काफी चोटे आई। टेम्पो चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया।
परिजन शिव नारायण को इलाज के लिए सी एच सी वैनी ले गये जहां पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए स्थानांतरण कर दिया जहां पर इलाज के दौरान शिव नारायण कि मृत्यु हो गई। शव को मोर्चरी हाऊस में पोस्ट मार्टम के भेज दिया गया है।
घटना कि पुष्टि अविनाश सिंह थाना प्रभारी रायपुर ने किया है।














Leave a Reply