• नशा करके बस अभद्रता में कर रहे यात्री के विरुद्ध कार्यवाही।
ब्यूरो चीफ रितिक कुमार जिला जालौन, उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 9696136462
राठ, रोडवेज बस स्टैंड में बस के अंदर अभद्रता कर रहे एक आंशिक दिव्यांग यात्री को जब बस के चालक ने रोका तो वह चालक से भिड़ गया। चालक ने इसकी शिकायत स्टेशन इन्चार्ज से की और जांच के दौरान पाया गया कि यात्री नशा किये था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। नगर के रोडवेज बस स्टैंड की एक बस में आंशिक तौर पर बिकलांग जरिया थाने के तुरना गांव निवासी एक यात्री धर्मेन्द्र कुमार पुत्र उदयपाल अभद्रता कर रहा था। जब बस के चालक ने उसे रोका तो वह चालक के साथ झगड़ा करने लगा। इसकी जानकारी चालक ने स्टेशन इन्चार्ज आरएस गौतम को दी। स्टेशन इन्चार्ज के निर्देश पर जब डिपो के वरिष्ठ लिपिक संतराम ने मशीन से उक्त यात्री की जांच की तो पता चला कि वह शराब पिये था। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। यात्री का एक हाथ मामूली रुप से बिकलांग था।
नोट—— यात्री के नशा की जांच कराते स्टेशन इन्चार्ज का फोटो
पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
जरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पथखुरी गांव के पास जरिया थाना की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अत्यधिक मात्रा में 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जरिया थानाध्यक्ष प्रिंस दीक्षित ने बताया कि 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार युवक किशन पुत्र छन्नूलाल निवासी ग्राम पथखुरी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Leave a Reply