Advertisement

सिंगरौली-एनसीएल मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बीते 6 मई की रात एनसीएल की गोरबी ब्लॉक बी परियोजना के खदान क्षेत्र में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साथ मारपीट

http://satyarath.com/

सिंगरौली से सुनील पांडे की रिपोर्ट

एनसीएल मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बीते 6 मई की रात एनसीएल की गोरबी ब्लॉक बी परियोजना के खदान क्षेत्र में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दो नली बंदूक, कारतूस एवं अन्य सामान लूटने की वारदात सामने आई थी।

सिंगरौली जिले में बीते 6 मई की रात एनसीएल की गोरबी ब्लॉक बी परियोजना के खदान क्षेत्र में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साथ मारपीट कर दो नली बंदूक, कारतूस एवं अन्य सामान लूटने की वारदात सामने आई थी। इस मामले में गोरबी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक फरार आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार गोरबी ब्लॉक बी में बतौर गार्ड के पद पर तैनात राजकुमार सिंह पिता विश्वनाथ सिंह उम्र 55 वर्ष ने गोरबी चौकी में शिकायत दर्ज कराई की रात करीब 10:30 बजे जब वह अपने सुपरवाइजर के साथ खदान क्षेत्र के कोलियार्ड में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। तभी चार लोगों ने लाठी डंडे से उनपर प्रहार कर दिया। इस दौरान उन्होंने उनकी दो नली समेत कारतूस, मोबाइल, टोर्च आदि भी छीन लिया ताकि वह किसी को मदद के लिए न बुला सकें। इसके बाद शोर मचाने पर वह भाग खड़े हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देश एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक अशोक सिंह परिहार द्वारा उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक को अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर विवेचना के लिए दिशा निर्देश दिए गए। इसके बाद चौकी प्रभारी द्वारा धारा 394, 34 भादवि की कायमी कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को अपनी प्राथमिक जांच में पता चला कि देर रात बरगवां क्षेत्र के ग्राम समदा के निवासी खदान क्षेत्र के पास देखे गए थे। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते ही आरोपियों में से एक रऊफ शेख पिताइलाही शेख को ग्राम समदा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को दिए बयान में उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने का जुर्म का कबूला एवं उसी की निशानदेही पर पुलिस ने जगह-जगह दबिश दी। पुलिस के कड़े प्रयास के बाद उनके साथी आरोपी तहमीज खान पिता यार मोहम्मद को उत्तरप्रदेश के खमरिया बीजापुर से एवं तीसरे आरोपी सहाबू खान पिता सहुआल खान को माडा थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से लुटे गए सभी सामान को बरामद कर दिया है, वहीं उनकी निशान देही पर चौथे आरोपियों के तलाश में जुटी है। सभी आरोपी न्यायालय में पेश हो चुके हैं, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!